News Addaa WhatsApp Group Join करें

नकबजनी की घटना का कोतवाली पड़रौना पुलिस व स्वाट,सर्विलांस की संयुक्त टीम ने किया खुलाशा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 21, 2021  |  4:07 PM

531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नकबजनी की घटना का कोतवाली पड़रौना पुलिस व स्वाट,सर्विलांस की संयुक्त टीम ने किया खुलाशा WhatsApp
Responsive image
  • चार शातिर चोरों के पास से सोने व चाँदी के आभूषण व तैतीस सौ रुपया नगद बरामद

कुशीनगर । गत दिवस कोतवाली पड़रौना क्षेत्र में हुये नकबजनी की घटना की सफल खुलाशा मुकामी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा आज किया गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पड़रौना पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत सम्बन्धित वादी के घर में से करीब बतीस हजार नगद दो अदद चादी की हाथ फ्लाई, एक जोड़ी पायल चाँदी की, एक सोने की नाक की कील, एक सोने की अंगुठी, दो जोड़ा कान का फूल सोने का व एक अदद MI मोबाईल व अन्य सामान घड़ी आदि अज्ञात चोर चुरा ले गये थे । इस क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा स्थान-अम्बे चौक आरा मशीन के पास से उक्त चोरी गये माल में से अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी का एक अदद मोबाइल व दो अदद हाथ फ्लाई, एक अदद पायल सफेद धातु, एक अदद नाक की कील व दो जोड़ा कान का फूल दोनों पीली धातु, एक अदद सोने की अंगूठी पीली धातु व कुल तैतीस सौ रूपये नगद बरामद कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्त का नाम व पता
गोलू कुमार चौहान पुत्र कैलाश चौहान सा0 मोहनपट्टी थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर ,जाहिद पुत्र बसीर सा0 कटनवार सुखपुरा थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर ,विकास सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी सा0 सिधुआ मिश्रौली थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर ,संजीव सोनी पुत्र शेषनाथ सोनी सा0 सिधुआ बाजार थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पड़रौना अनुज कुमार सिंह, उ0नि0 रामलक्ष्मण सिंह,उ0नि0 अमित कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम कुशीनगर, हे0का0 रामदरश चौहान ,का0 आंनद प्रकाश,का0 अजीत कुमार यादव, हे0का0 अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम ,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल कुशीनगर ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking