News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जलकर खाक…एक बछड़ा व 7 बकरियां जलकर मरी,एक गाय झुलसी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2023  |  7:11 PM

801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जलकर खाक…एक बछड़ा व 7 बकरियां जलकर मरी,एक गाय झुलसी

साखोपार, कुशीनगर। पडरौना तहसील क्षेत्र के गांव नादह टोला पकडीहवा में बुधवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।इस आग लगी में 21 लोगों के घर जलकर खाक हो गया,जिसमें रखा लाखों का सामान जलकर राख में तब्दील हो गया।साथ ही एक बछड़ा,7 बकरियां जलकर मर गयी।जबकि एक गाय भी झुलस गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में दोपहर में अचानक आग लग गई।लोग कुछ समझ पाते कि अचानक आग ने इतना बिकराल रूप ले लिया कि उक्त गांव के 21 लोगों का घर देखते ही देखते जल कर राख हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तबतक गांव के महमूद,साकिर,विस्मिल्लाह, मुस्तफा,रहमान,नूरहसन,अख्तर, वजीर,मंसूर,मुस्तकीम,सदाकत,सहाबुद्दीन, नजबुन,छोटे,यासीन,बिकाऊ,हुसैन, नत्थू,नाजिर,वाजिद,नूर आलम के घर जलकर खाक हो चुके थे।जिसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।जबकि महमूद की गाय भी झुलस गई व बछड़े व 3 बकरियां व अन्य की चार बकरियां सहित कुल 7 बकरियों के जलने से मौत हो गयी।उक्त परिवार वालों के ऊपर अब खाने पीने से लेकर रहने, पहनने तक का संकट खड़ा हो चुका है।इस तपती धूप में अब सब भगवान के सहारे ही हैं।क्योंकि एक तिनका नहीं बचा है कि यह लोग अपने किसी दिनचर्या के लिए इस्तेमाल कर सके।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुँचे हल्का लेखपाल जगजीत राव ने नुकसान का जायजा लिया व तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपने की बात कही।सूचना पाकर सदर एसडीएम महात्मा सिंह भी अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना व अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking