कुशीनगर। गौरखपुर -फ़ैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव सोमवार कुशीनगर जनपद में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण ढंग से प्रारम्भ हुआ l जनपद में बने सभी बूथों पर सुबह ही मतदान कर्मी व पिठासीन अधिकारी अपने बूथों पर पहुंच कर सभी तैयारियां पूरी कर सुबह 8:00बजे से मतदान प्रारम्भ कर दी l
मतदाता भी जागरूक दिखे और सुबह से ही वोट डालने आना शुरू कर दिये l सुबह लगभग 10बजे तक जनपद के सभी बूथों पर 4-6प्रतिशत वोटिंग हो गया है l पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हो सके l सभी बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर नजर जमाये हुए है, तो वही डीएम रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल पोलिंग बूथों का निरिक्षण करतें नजर आ रहे है l इसी क्रम में डीएम व एसपी ने कसया ब्लॉक में पोलिंग बूथ का निरिक्षण करतें हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये l
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…