News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अधिग्रहण कानून 2013-14 के तहत प्रभावित किसानो का जमीन अधिग्रहण करें सरकार-प्रभावित किसान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2021  |  10:30 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अधिग्रहण कानून 2013-14 के तहत प्रभावित किसानो का जमीन अधिग्रहण करें सरकार-प्रभावित किसान
  • देवरिया जनपद के बैतालपुर जाकर क़ृषि मंत्री के कार्यक्रम मे एयरपोर्ट से प्रभावित किसानो ने पत्रक सौपा

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के विस्तारीकरण हेतु नागरिक उड्डयन विभाग के द्वारा लिए जा रहे हैं मकान, कृषि योग्य भूमि आदि जिसमें जिला प्रशासन कुशीनगर वर्तमान समय में प्रभावित किसानों से करार के माध्यम से एयरपोर्ट के पक्ष में रजिस्ट्री बैनामा कराने के लिए जिला प्रशासन कुशीनगर में तैनात अधिकारी और कर्मचारी प्रशासनिक दबाव दे रहे हैं जिसको लेकर राजस्व ग्राम भलुही मदारी पट्टी तहसील कसया के एयर पोर्ट से प्रभावित लघु सीमांत किसानों ने कृषि मंत्री उत्तरप्रदेश की पहले से निर्धारित सभा बैतालपुर जनपद देवरिया कार्यक्रम मे पहुंचकर प्रदेश के क़ृषि मंत्री को पत्रक सौंप मांग किया है कि भारत सरकार के अधिग्रहण पुनर्वास कानून 2013-14 के तहत बचे हुए प्रभावित किसानों की घर की जमीन व घर,कृषि योग्य भूमि को अधिग्रहण करके लिया जाना प्रभावित किसानों के न्यायऔर हक में होगाl उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्रक सौंप उक्त कानून के तहत जमीन व मकान अधिग्रहण करने की मांग किया है l दिये गये ज्ञापन पत्र को स्वीकार्य करते हुए प्रभावित किसानों के हक और न्याय की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है l एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की जमीन भारत सरकार के अधिग्रहण कानून 2013-14 के तहत अधिग्रहण करना किसान हित मे है l पत्रक देने वाले किसान अरविन्द कुमार द्विवेदी, राजेंद्र द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, विष्णु द्विवेदी,बब्लू द्विवेदी,रजत द्विवेदी आदि दर्जनों प्रभावित किसान पत्रक देने गये थे l

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking