कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तरप्रदेश भाजपा सरकार केअबतक साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक डॉक्टर महेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को नदवा विशुनपुर गांव में घर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। डॉ. महेन्द्र ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। तमाम विसंगतियों पर सुधार की प्रक्रिया को प्रगति मिली है। महिला सुरक्षा, रोजगार, परिवहन, सड़क, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार व्यापक सुधार हुए और इसका पूरा लाभ अब लोगों को मिल रहा है सरकार ने जनहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ चहुंमुखी विकास कार्य किया है। देश में कई योजनाओं में यूपी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इंडिया स्मार्ट अवार्ड 2020 में यूपी को प्रथम पुरस्कार, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगो की स्थापना में अग्रणी, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण में प्रथम, पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने में प्रथम स्थान मिला है।
मिशन रोजगार के तहत युवाओं को अवसर, हर बेघर को घर, एक जिला एक मेडिकल कॉलेज, मुफ़्त टीका मुफ़्त इलाज, हर खेत को पानी, हर घर में नल, हर जरुरतमंद की मदद, भरपूर फसल वाजिब दाम खुशहाल किसान, मिशन किसान कल्याण, सहित जनपद में प्रमुख अवस्थापना के कार्य कराए गए। इस दौरान विधानसभा फाजिलनगर के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…