News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आज्ञात कारणों से लगी आग से ग्राम सभा का सरकारी अभिलेख जल कर खाक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2021  |  8:41 PM

1,221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आज्ञात कारणों से लगी आग से ग्राम सभा का सरकारी अभिलेख जल कर खाक
  • ग्रामसभा कुसम्हा के पंचायत भवन में शुक्रवार की रात में लगी थी आग

कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड के ग्राम सभा कुसम्हा के पंचायत भवन में अज्ञात कारणों से लगी आग से आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सरकारी अभिलेख जल कर खाक होगए ।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड रामकोला के ग्राम पंचायत कुसुम्हा के पंचायत भवन / कैम्प कार्यालय जिसमे सचिव का निवास भी है। शुक्रवार की रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे ग्राम पंचायत अहिरौली कुसम्ही, बड़हरा बाबू, मोतिपाकड, टेकुआटार एवम कुसुम्हा के सरकारी अभिलेख जल कर नष्ट हो गए जो बचे वह आग बुझाते समय पानी से भीग कर नष्ट हो गए हैं।घटना की रात ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध सिंह सरकारी कार्य निपटा कर अपने घर चले गए थे। प्रधान प्रतिनिधि कुसुम्हा रंजीत प्रसाद ने बताया कि शनिवार की भोर में लोगो ने देखा कि सचिव के कैम्प कार्यालय / आवास से धुआं निकल रहा है लोगो ने दरवाजे को तोड़ कर आग बुझाई और सचिव अनिरुद्ध सिंह को आग लगने की सूचना दी।ग्राम पंचायत सचिव अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह 5 बजे एक ग्रामीण ने घटना की सूचना दी जिसके बाद अपने उच्च अधिकारियों एवं स्थानीय थाने को लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग किया गयाहै

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking