News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ पर रोक लगाए सरकार- विनय सिंह पटेल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2021  |  6:27 PM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ पर रोक लगाए सरकार- विनय सिंह पटेल

साखोपार/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित UPTET परीक्षा 2021 में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण हुए पेपर लीक व रद्द होने के विरोध में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के निर्देश पर चारों फ्रंटल के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर राज्यपाल को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष विनय सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। पिछले तीन-चार वर्षो में कोई सरकारी नौकरी इस भाजपा सरकार के द्वारा नहीं दी गई है, कुछ भर्तियों की विज्ञापन निकाले गए, छात्रों से भारी-भरकम फीस लेकर परीक्षा फॉर्म भरवाए गए लेकिन कई परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ और परीक्षा रद्द करनी पड़ी।जिसकी वजह से छात्रों और बेरोजगारों को मानसिक और आर्थिक हानि उठानी पड़ी।

हमारी मांग है कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वादे प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार के वादे को पूरा करे, पन्द्रह दिन के अंदर पुनः UPTET की परीक्षा कराए। परीक्षार्थियों को बस एवं रेल में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था कराए। 28 नवम्बर की रद्द परीक्षा में छात्रों की आर्थिक क्षतिपूर्ती के रूप में कम से कम पांच पांच हज़ार रु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से परवेज़ आलम, राणा प्रताप राव, रमेश यादव, अज़मत हुसैन, मुहम्मद सैफ लारी, शादाब अहमद ज़की, नौशाद आलम, शैलेश यादव, दीपू खरवार, सुहैल हुसैन आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking