News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ते का एरियर न देना सरकार की तानाशाही- रामचन्द्र सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2021  |  4:26 PM

666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ते का एरियर न देना सरकार की तानाशाही- रामचन्द्र सिंह

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कोविड–19 के वजह से केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (थल सेना, वायु सेना और नव सेना व अन्य सभी ) का मंहगाई भत्ता 01 जनवरी 2020, 01 जुलाई 2020 और 01 जनवरी 2021 से बन्द कर दिया गया था। विगत दो दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा फैसला लिया गया है कि केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ता जो 01 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 (18 महीने) तक रोका गया था इस अवधि का मंहगाई भत्ता 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 01 जुलाई 2021 से दिया जायेगा मगर उपरोक्त अवधि (18 महीने) की मंहगाई भत्ता का एरियर जो 11 प्रतिशत बढ़ाया गया है केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नही दिया जायेगा जो केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ सरासर धोखा और फरेब है। केंद्र की यह पहली सरकार है जो केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मंहगाई भत्ते को नही देने का फैसला किया है जो आने वाले समय में इसका असर भाजपा को झेलना पड़ेगा। केन्द्र सरकार अब केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के ऊपर भी अपनी तानाशाही दिखाना शुरू कर दिया है जिसे वेटरनस एसोसिएशन कत्तई बर्दाश्त नही करेगा उक्त बाते वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामचन्द्र सिंह ने राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। आगे श्री सिंह ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति से माँग किये है की केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ता जो 11 प्रतिशत 01 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 (18 महीने) का बढ़ाया गया है उसका एरियर को दिलवाने में अपनी अहम भूमिका निभाए जो केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (थल सेना, वायु सेना और नव सेना व अन्य सभी) के हित में होगा।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking