News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ज्ञानेंद्र तिवारी व जिज्ञासा शुक्ला संयुक्त रूप से पीएन पब्लिक एकेडमी के रहे टॉपर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2023  |  8:30 PM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ज्ञानेंद्र तिवारी व जिज्ञासा शुक्ला संयुक्त रूप से पीएन पब्लिक एकेडमी के रहे टॉपर WhatsApp
Responsive image
  • शत प्रतिशत रहा सीबीएसई बोर्ड का10 वीं का परिणाम

पडरौना,कुशीनगर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के बाद10 वीं के रिजल्‍ट भी जारी कर दिए गए हैं। कुल 93.12% स्‍टूडेंट्स सीबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। जनपद के विकास खंड पडरौना के मइला नगरी स्थित पीएन पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं के परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के कक्षा 10 वीं के छात्र ज्ञानेंद्र तिवारी और छात्रा जिज्ञासा शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में 88.2 प्रतिशत अंक अर्जित करके संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर काबिज हुए हैं।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इनके अलावा विद्यालय की छात्राओं अनुष्का शर्मा ने 85.6 प्रतिशत,तृप्ति राय 84 प्रतिशत,तथा अमृता त्रिपाठी एवं अमन प्रजापति ने संयुक्त रूप से 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय के संयुक्त रूप से टॉपर रहे ज्ञानेंद्र और जिज्ञासा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। इन्होने भविष्य में इससे भी बेहतरीन परिणाम के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।

विद्यालय के प्रबंध समिति से दुर्गेश कुमार शुक्ला ने उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य रितेश कुमार विश्वकर्मा और उपप्रधानाचार्य आफ़ताब आलम ने भी सभी को मिठाई खिलाई तथा इनकी सफलता पर ढेर सारी शुभकामनायें दीं तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अवधेश शुक्ला, अशोक सिंह,संजय सिंह, गिरिजेश कुमार उपाध्याय, गनेश सिंह तथा अभिभावकगण में मुकेश तिवारी,राकेश त्रिपाठी,मुद्रीका शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इनकी इस सफलता पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने अपनी खुशियाँ जाहिर करते हुए सफलता हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रसन्नता व्यक्त करने व बधाई देने वालों में विद्यालय के अध्यापकगण सूर्य प्रकाश गुप्ता,हैदर अली खान,अजीत तिवारी,उत्कर्ष त्रिपाठी,पवन यादव,अमृता श्रीवास्तव,दिव्या पटेल,समृद्धि चौधरी,निधि मिश्रा,अनुष्का साहा,अनुष्का राय,आलम आरा,शालिनी मिश्रा,स्वाति त्रिपाठी,अर्चना शुक्ला,पूनम जायसवाल,हैप्पी राय,ज्योति सिंह,प्रियंका मिश्रा,आदि शामिल हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking