News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दलित बस्ती में समरसता खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2023  |  4:27 PM

562 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दलित बस्ती में समरसता खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। मकर संक्रांति के अवसर पर गांव और चौराहों सहित जगह-जगह मुहल्लो मे खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

दलित बस्ती में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन कर खिचड़ी पर्व को मनाया गया।क्षेत्र के युवाओं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव व कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह की ओर से मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन रविवार को क्षेत्र के गांव चिरगोडा धूसी के हरिजन बस्ती में किया गया। समरसता खिचड़ी भोज में दलित बस्ती में सैकड़ों लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि समाज में एक समरसता कायम रखने के लिए हम सभी को ऐसे आयोजनों को कर लोगों में समरसता कायम करना चाहिएl इस दौरान उन्होंने ने अपने हाथों से सभी को खिचड़ी खिलाया और साथ बैठकर भोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है l

इस दौरान किशोर कुमार, शुभम दिक्षित, शिब्लू सिंह, सत्यप्रकाश राव, जहांगीर खान, प्रशान्त किशोर यादव, शमसाद खान, डिम्पल पांडेय, चंदू गोंड, कमलेश पटेल, साजिद खान, सरवर आलम आदि लोग मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking