कुशीनगर । हनुमानगंज पुलिस ने एक माल वाहक पिकप से हरियाणा निर्मित अवैध शराब के साथ दो अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए साठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
जिले में एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र के दिशा निर्देश में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल,उप निरीक्षक रामसिंह,हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी,आरक्षी विकाश यादव,आरक्षी धीरज कुमार,आरक्षी विक्रांत शुक्ला,आरक्षी ज्ञानप्रकाश चौहान,आरक्षी संजय यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पनियहवा ढाला के पास से एक अदद पीकप वाहन नं0 UP 20 AT 7436 से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल साठ पेटी मैक डावेल नं0 हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त मंजीत पुत्र नरेश साकिन रोहणा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत राज्य हरियाणा , सागर पुत्र सीताराम साकिन रोहणा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत राज्य हरियाणा को उस समय गिरफ्तार गिरफ्तार किया जब ये शराब तस्कर अवैध हरियाणा निर्मित शराब की खेप को बिहार प्रदेश ले जा रहे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए की आस पास बताई जा रही।
स्थानीय पुलिस सु संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…