News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: खेत में मिला दो गोवंश के अवशेष सिर और खाल, कारवाही में जुटी पुलिस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2022  |  3:51 PM

1,095 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: खेत में मिला दो गोवंश के अवशेष सिर और खाल, कारवाही में जुटी पुलिस!

पडरौना/कुशीनगर। शनिवार को नेबुआ रायगंज के सरेह मे दो गोवंश के अवशेष सिर और खाल एक खेत में मिलने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित कर मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुट गए हैं, घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे खड्डा विधायक ने अधिकारियों को फोन के माध्यम मामले मे कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के सरेह में स्थित नागेंद्र मिश्र के खेत के समीप ड्रेन मे दो बछड़ो का अवशेष सिर और खाल को शौच करने गए लोगो ने देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। जिसके बाद देखते ही देखते गांव सहित अगल बगल गांव के लोग सहित हिंदू संगठन के लोग एकत्र हो गए,स्थिति तनावपूर्ण हो गई

इसकी जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर अवशेष सिर और खाल को कब्जा मे लेने के साथ मौजूद लोगो से पूछताछ कर कुछ जानकारियां हासिल करने के साथ शान्ति व्यवस्था के लिए गांव मे पुलिस बल तैनात कर दिया है। मौके पर खडडा विधायक विवेकानंद पाण्डेय पहुचकर लोगो से घटना से संबंधित जानकारी ले उच्चाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।प्रधान रमेश गौड ने पुलिस को घटना संबंधित तहरीर सौप दिया है।

वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र मे तनाव की स्थिति बनी हुई है, उनका कहना है की अराजक तत्वों द्वारा ऐसा कृत्य करके हिंदुओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है, माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। इनके खिलाफ यदि कठोर कार्रवाई नही होती है तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि अवशेष को कब्जा मे ले पशु विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।गांव मे शान्ति का मौहाल बना हुआ है।ऐसा कृत्य करने वाले लोगो को बख्शा नही जाएगा।प्रधान के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।शीघ्र ही मामले का अनावरण किया जायेगा।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking