News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मुसहर परिवारों का बनवाया गया स्वास्थ कार्ड

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 2, 2023  |  7:51 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुसहर परिवारों का बनवाया गया स्वास्थ कार्ड WhatsApp
Responsive image
  • प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डेन योजना के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने पात्र मुसहर परिवारों का बनवाया स्वास्थ बीमा कार्ड
  • हेल्थ कैंप का आयोजन कर बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को कर रहे जागरूक

सपहा/कुशीनगर। शुक्रवार को विकास खंड कसया के ग्राम मैनपुर टोला खदही के मुसहर बस्ती में मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर के निर्देश पर हेल्थ कैम्प आयोजित हुई,जिसमे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवा वितरण के साथ स्वस्थ जीवन यापन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही पात्रों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।इस दौरान मौके पर सीएमओ कुशीनगर पहुँचे और प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डेन योजना के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने पात्र मुसहर परिवारों का स्वास्थ बीमा कार्ड बनवाया।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर डा सुरेश पटारिया के दिशा निर्देश पर डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी,डा.संजय कुमार सिंह,डा सावित्री सिंह,डा पल्लवी,मीरा दुबे, संध्या, सतीश ओझा, विमलेश दुबे,प्रवीण पाण्डेय,आकाश,हरिवंश गुप्ता फातिमा,श्रृगारी देवी,माया देवी आदि ने उक्त गांव में कैंप लगाकर 96 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नि: शुल्क दवा वितरण किया गया। इस भीषण गर्मी में कैसे जीवन यापन किया जाय कि स्वयं स्वस्थ रहे और परिवार के लोगों को स्वस्थ रख सके इस संबंध में विधिवत जानकारी डाक्टरों की टीम द्वारा दी गई,इस दौरान मौके पर सीएमओ कुशीनगर पहुँचे और प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डेन योजना के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने पात्र मुसहर परिवारों स्वास्थ बीमा कार्ड बनवाया।

इस दौरान 15 पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया तथा घर घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया।इस अवसर पर राजमंगल कुशवाहा, मनोज खरवार अनिल कुशवाहा,दिनेश प्रसाद,प्रभू प्रसाद राकेश प्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking