News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: श्रीचन्द्रमणि प्राइमरी पाठशाला के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2023  |  3:19 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: श्रीचन्द्रमणि प्राइमरी पाठशाला के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड बुद्ध नगरी कुशीनगर में श्री चंद्रमणि प्राइमरी पाठशाला के बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण मंगलवार को मुख्यचिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर शिक्षण संस्थानों के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के क्रम में सीएचसी कसया आरबीएसके टीम प्रभारी डॉ. एस.के. सिंह के नेतृत्व में शिविर के माध्यम से किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान डॉ. श्री सिंह ने बच्चों को बताया कि पुरे बरसात भर शरीर को ढक क़र रखना है,तथा फूल साइज कपड़ा पहनना है l इसके अलावा मच्छरदानी में सोने की सलाह के साथ -साथ अगल बगल फैले गन्दगी, कचरा, गन्दा पानी से बचने की सलाह दिया l डॉक्टर ने बताया कि इस मौसम में वायरल फीबर,डेंगू,डाइरिया व डिसेन्टरी जैसे जानलेवा बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए सावधान रहे और बचाव करें और हरा सब्जी, दूध, फल व ताज़ा भोजन का सेवन करें l

इस अभियान का उद्देश्य है कि बरसात के मौसम को देखते हुए बरसात का गन्दा पानी व प्रदूषित जल से होने वाली तमाम बीमारियों से बचाया जा सके l स्वास्थ्य परिक्षण में लगभग सभी बच्चे स्वास्थ्य पाये गये l सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के हर दस्तक दल आशा संगिनी, आशा, आँगनवाणी कार्यकत्री को घर -घर जाकर हर प्रकार की बीमारी जैसे चेचक, खुजली, डायरिया,उल्टी, दस्त जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु टीम वार शहरी एवं ग्रामीण अंचलो को जागरूक रहने को निर्देशित किया है l कुछ बच्चों में स्किन सम्बंधित बीमारी व दाँत का खोड़ीला की समस्या मिली, जिन्हे शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया गया l

इस अवसर पर डॉ. सावित्री सिंह, मीरा दुबे ऐनम,अजित यादव, ओमप्रकाश यादव,राम नगीना, प्रेमनाथ वर्मा, सुरेश पासवान , हरिबंश यादव,राकेश पाण्डेय, विमलेश दुबे,सौरभ, प्रकाश, अनीता यादव,सभासद केशव सिंह आदि सहित स्वास्थ्य कर्मी एवं शिक्षक मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking