News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: टी बी मरीजों को खोजने के लिए घर घर जाएगी स्वास्थ्य टीम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2023  |  4:56 PM

602 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टी बी मरीजों को खोजने के लिए घर घर जाएगी स्वास्थ्य टीम
  • जनपद में 22 फ़रवरी से 03 मार्च तक चलेगा सक्रिय टी बी खोज अभियान
  • जनपद में 241टीमें का 41 पर्यवेक्षक करेंगे मॉनिटरिंग।

कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 22 फ़रवरी 2023 से सक्रिय टी बी खोज अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए क्षयरोग विभाग द्वारा सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। इस अभियान के दौरान संभावित मरीजों के बलगम के नमूने लिए जायेगे जिनकी जांच में रोग की पुष्टि होने पर एक दिन के अंदर दवा शुरू कर दिया जाएगा साथ ही उन्हे निःक्षय पोषण योजना के तहत उनके खाते में प्रतिमाह 500 रुपया भेजे जायेगे। इस सघन टीबी खोज अभियान के बारे में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया की प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक टी बी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान पूरे जनपद मे 22 फ़रवरी से 03 मार्च 2023 तक चलाया जाएगा। इस अभियान मे जनपद की 20 प्रतिशत जनसंख्या को चिन्हित किया गया है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इसके तहत जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की मलीन बस्तियों व उच्चजोखिम क्षेत्र मे संभावित टी बी के मरीजों के जांच हेतु बलगम एकत्रित करने के लिये घर घर स्वास्थ्य टीमें जायेगी। इनके लिये जनपद मे 241 टीमे गठित की गयी जिनको 49 पर्यवेक्षक प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे। एक टीम मे 3 सदस्य रहेंगे जो घर घर जाकर टी बी के लक्षण जैसे-दो सप्ताह से खांसी आना,शाम को बुखार आना,सीने मे दर्द होना,भूख न लगना आदि लक्षण बतायेगे अगर ऐसा लक्षण मिलता है तो उसके बलगम का नमूना लिया जाएगा और जांच हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज पहुँचाया जायेगाजांच मे रोग की पुष्टि होने पर 24 घंटे मे दवा शुरू कर दी जाएगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र व जिला पीपीएम समन्वयक नितेश राय ने द्वारा जनपदवासियों से अपील की गयी कि सघन टीबी खोज अभियान में आप सभी हमारी स्वास्थ्य दल का सहयोग करे तथा घर बैठे निःशुल्क जाँच व उपचार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठायें। सरकारी कार्य मे पूर्ण सहयोग कर एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाये।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking