News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टीबी मुक्त भारत बनाने में करे सहयोग- सीएमओ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2022  |  6:49 PM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टीबी मुक्त भारत बनाने में करे सहयोग- सीएमओ
  • एन टी ई पी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

कुशीनगर। सीएमओ सभागार में बुधवार को देर सांयकाल राट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में कार्य कर रहे कर्मचारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में कार्यक्रम के जिला समन्वयक अनुपम मिश्र द्वारा बताया गया कि जनपद में टीबी रोगियों के नोटिफिकेशन की दर 80 प्रतिशत है,तथा उपचार ले रहे मरीजों की सफलता दर 87 प्रतिशत है।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

तो वही कुल उपचार ले मरीजों में से 70 प्रतिशत मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता दिया जा चुका है और शेष को देने की प्रक्रिया चल रही है। जनपद में कुल उपचारित मरीजों की सहमति लेकर 85 प्रतिशत को गणमान्य व्यक्तियो द्वारा गोद दिलाकर उन्हें पोषण की पोटली दी गयी है।उक्त चार बिंदुओं की सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया द्वारा एक एक कर समीक्षा की गयी वह जनपद की सफलता दर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इसे और बेहतर करने के लिये कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अपना पूर्ण सहयोग दे। उन्होंने समीक्षा के दौरान टीबी कर्मचारियों को नसीहत भी दिया कि सभी रोगियों को समय से दवा उपलब्ध कराये। नये रोगियों को चिन्हित कर उपचार तत्काल शुरू करे। उपचार ले रहे मरीजों को सरकार की मंशा के अनुसार समय से पोषण भत्ता 500 प्रतिमाह उनके खाते में भेजे।

उपचारित मरीजों की सहमति लेकर उन्हें गोद दिलवाकर पोषण की पोटली उपलब्ध कराने में सहयोग करे।इस दौरान अपर मुख्यचिकिसा अधिकारी एनएचएम डॉ रामदास कुशवाहा,टीबी एचआईबी समन्वयक चंद्रशेखर यादव,पीपीएम समन्वयक नितेश राय,एकाउन्टेंट कलमशंकर पांडेय,एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र,अमित राय,संजय दुबे,विशाल जायसवाल,निशांत मिश्र,खुर्शीद आलम,एसटीएस राजीव राय,अमित श्रीवास्तव,नवीन चंद्र मिश्र,अमित पांडेय,राकेश राव,राकेश सोनकर,सत्येंद्र कुमार,विवेक यादव,अमित वर्मा,सन्तोष यादव,धनन्जय पांडेय,आदित्य तिवारी,शाहिद अंसारी,रामप्रकाश गौतम,इसरार अली,विपिन कुमार,रोहन राज,टीबीएचबी राकेश सिंह,अविनाश गुप्ता, डीईओ अरमान अहमद आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking