News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : जनपद में लगभग तीन हजार स्थानो पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 22, 2024  |  8:00 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : जनपद में लगभग तीन हजार स्थानो पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image
  • परंपरागत तरीके से मनाए भाईचारे का पावन पर्व होली- धवल जयसवाल

कुशीनगर । होली त्योहार का जश्न पूरे शबाब पर पहुंच गया है ,त्योहारों को लेकर बाजारों में जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ शुरू हो गई हैं, वहीं होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से चौकस दिखाई दे रही है।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

इस संवाददाता से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बताया कि कुशीनगर जिले में लगभग तीन हजार स्थानो पर होलिका दहन होगा। होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक,हेड कांस्टेबल,आरक्षी के लगभग पांच हजार से अधिक पुलिस कर्मी अपनी पैनी नज़र से निगहवानी करेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मे पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पीएसी बल के जवान, एल आई ओ के लोग भी चौकशी करेंगे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रोड मैप तैयार किया है।

एसपी धवल जयसवाल ने इस संवाददाता के प्रश्नों के उतर देते हुए कहा की होली त्यौहार और रमजान के महीने को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां मे जुटी है 24 तारीख को जनपद के लगभग तीन हजार स्थान पर होलिका दहन का परंपरागत कार्यक्रम निर्धारित है। होली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पीएसी बल के जवान तथा निरीक्षक,उप निरीक्षक , बीपीओ व पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाए गए हैं उन्होंने कहा कि पुलिस की मोबाइल टीम भी क्षेत्र के सभी स्थानों पर गस्त करेंगी।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम लोगो से अपील किया है की भाईचारे का पवन त्योहार होली को परंपरागत तरीके से मनाए,किसी नए परंपरा की शुरुवात नहीं किया जाए,साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे,किसी भी सूचना की जानकारी अपने नजदीकी के थाना से साझा करते हुए पुलिस को सहयोग करे,कुशीनगर पुलिस आपकी सुरक्षा में आपके साथ चौबीस घंटे खड़ी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking