News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्वकर्मा समाज द्वारा सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 12, 2023  |  6:36 PM

394 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्वकर्मा समाज द्वारा सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित
  • शिल्पकार समाज की मजबूती पर दिया गया बल

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महा सभा की जनपद इकाई के द्वारा सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन कर शिल्पकार समाज के राजनीतिक भागीदारी को लेकर सांगठनिक मजबूती पर बल दिया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मुख्यअतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि छेदी लाल शर्मा ने एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी के लिए आगे आना होगा और समाज के लोगों को तन मन धन से सहयोग करना होगा। विश्वकर्मा समाज किसी भी दल का पिछलग्गू नहीं बनेगा। राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रतिमा वर्मा ने कहा कि समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए मिलजुलकर कार्य करना होगा। कर्मकार व शिल्पकार समाज के लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने का हम सभी को प्रयास करना चाहिए। वक्ता के क्रम में प्रतिमा बौद्ध, गीता विश्वकर्मा, बांके लाल, एडवोकेट मनोज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नरायन प्रजापति, कैलाश शेर विश्वकर्मा, बाल्मीकि विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, डॉ राम वॄक्ष, डॉ लाल बहादुर ने अपने विचार रखे। आयोजक गण द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र व गौतम की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुआ।

अध्यक्षता करते हुए रालोद पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव विवेक कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राजेश्वर विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान सुबाष विश्वकर्मा, मोतीलाल विश्वकर्मा, शिवनाथ विश्वकर्मा, राम जनक विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा नन्दलाल विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, उमा विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking