News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विशाल निरंकारी संत समागम सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2023  |  8:37 PM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशाल निरंकारी संत समागम सम्पन्न WhatsApp
Responsive image
  • ब्रह्म ज्ञान की ठहराव से ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है-विनोद बोहरा

कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ागंन के प्रांगण में शुक्रवार को विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन सम्पन्न हुआ l समागम में श्रोताओं को प्रवचन सुनाते हुए मुख्य वक्ता विनोद बोहरा ने कहा कि ब्रह्म ज्ञान की ठहराव से ही जीवन मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है l ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति से जीवन में वास्तविक शक्ति का आरम्भ होता है और उसके ठहराव से ही हमारा जीवन भक्तिमय व आनंदित बनता है l ब्रह्म ज्ञान को बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्रह्म ज्ञान का अर्थ हर पल उसकी रोशनी में रहना है l जीवन की साथर्कता तभी है कि जब हम माया की जाल से अपने को बचाते हुए अपने जीवन के उद्देश्य को समझें l

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

संत निरंकारी मिशन के सन्देश को देते हुए महात्मा ने कहा कि निरंकारी मिशन स्वच्छता,रक्तदान, वृक्षारोपण,सामूहिक विवाह आदि समाजिक कार्य करतें हुए भी समाजिक समरता व एकता को बढ़ाने का कार्य कर रहा है l प्रेम-शान्ति मानवता व दिब्य का सन्देश देते हुए महात्मा श्री बोहरा ने कहा कि यह आयोजन सभी धर्मो, जातियों व सम्प्रदायो को एक कर समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है l निः स्वार्थ प्रेम ही सच्ची भक्ति कहलाती है l स्थानीय जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सत गुरु माता जी की कृपा से जागरूकता विश्व बंधुत्व की भावना पैदा होती है, तो हम मानवता के निर्माण में अपना योगदान दे रहे होते है l श्री मणि ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में नीलम श्रीवास्तव, राकेश मणि त्रिपाठी,शम्भूनाथ तिवारी, रघुनन्दन मद्धेशिया,ज्ञानेश मणि, ज्ञानेंद्र गुप्ता,अनिल राय, राजा राम,लालमन चौधरी, हृदयानन्द,श्याम, विकास आदि ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए l

इस अवसर पर सुधीर यादव,दुर्गेश नंदन,पंकेस, नवनाथ,शिव चरन, अंगद, राज कली, पूनम, नेहा,पुष्पा आदि सहित सैकड़ो श्रोता व निरंकारी समाज के लोग मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल ने किया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking