News Addaa WhatsApp Group

गोबरही: माइनर में पानी आने के बाद ओवरफ्लो होने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2023  |  8:32 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोबरही: माइनर में पानी आने के बाद ओवरफ्लो होने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
  • नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ किए नाराबाजी

गोबरही। तहसील क्षेत्र कसया के नकहनी माइनर की सफाई सही ढंग से न होने के कारण शुक्रवार को माइनर में आये अचानक पानी से ओवरफ्लो होने से भठही बाबू, भठही राजा व गोबरही के सैकड़ों किसानों का हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गया। सुबह जब किसानों को पता चला कि उनकी फसल जलमग्न हो गया है तो विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और विभाग को चेतावनी दिया कि टूटी माइनर को बन्द कराते हुए किसानों के क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने की बात कही और आरोप लगाया कि विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग अनजान बन कर समस्या को दरकिनार कर रहे हैं। इसको लेकर किसान संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोशित हैं।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

बता दें कि नकहनी माइनर पांच दिन पूर्व भठही बाबू में टुटा हुआ था, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गया था। जब वहां बन्द किया गया है तों भठही राजा में टूट गया जिससे भठही बाबू भठही राजा गोबरही के सैकड़ों किसानों का हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गया। जिसमें किसानो का गेहूं, सरसों, गन्ना आदि का फसल जलमग्न होकर डूब गया है, जिससे किसानों का गाड़ी कमाइ पानी लगने से नष्ट हो गया है। किसानों का एक समूह विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग किया है। अजय कुमार, हरेंद्र यादव, आनन्द, मोहन, मुकेश, शंकर दयाल, धर्मेंद्र गोंड, राहुल कुमार, सुदामा गोंड, रोहित पहाड़ी गोंड, चौथी प्रसाद, बृजनरायन, संजय, छोटे लाल, अशोक कुमार, अक्षय कुमार, जगदीश, बिपिन तिवारी, सतवंत यादव, जितेंद्र, कृष्ण मोहन आदि ने कहा कि अगर विभाग अविलंब टूटी माइनर को बन्द कराते हुए हम किसानों के मुआवजा नहीं देता है तो बडा आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सम्बंधित बिभाग की होगी।

कसया सिंचाई विभाग के अभियंता कौशल कुमार गोंड ने बताया की माइनर में पानी आने के बाद ओवरफ्लो होने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होने की सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। किसानों की समस्यायों को जल्द दुर किया जायेगा।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking