News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 16, 2023  |  6:52 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

कसया/कुशीनगर ।नगर थाना अंतर्गत गोबरही चौराहें पर शनिवार के दिन भाई के साथ बाइक पर बैठकर मायके जा रही पत्नी को पति द्वारा चाकू से वार कर घायल करने का आरोप है। आसपास के लोगों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार निवासी बिरेन राजभर अपने लडकी मनीषा की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी शैलेष राजभर से 2 वर्ष पूर्व किये थे। शादी के बाद से ही पति पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। शुक्रवार के दिन भी पत्नी का अपने पति और सांस से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके वजह से शनिवार की सुबह पत्नी अपने भाई को बुलाकर मायके जा रही थी कि कसया थाना क्षेत्र के गोबरही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से उसका पति भी आ गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच पति ने चाकू से पत्नी पर वार कर दिया।

मौके पर जुटे लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया की आरोपी पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking