News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हत्या कर फेके गये शव की हुई पहचान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 28, 2023  |  6:53 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हत्या कर फेके गये शव की हुई पहचान
  • शीघ्र होगा मामले का खुलासा- निर्भय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में सुकरौली बंचरा मार्ग पर हत्या कर फेके गये शव की शिनाख्त हुई।युवक की पहचान डुमरी स्वागीपटटी निवासी सफीउल्ल होदा के रुप में हुई।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

शुक्रवार को सुबह सात बजे के लगभग सुकरौली बाजार से बंचरा जाने वाले मार्ग पर बाजार से सटे बागीचे में जामुन तोड़ने गये बच्चों ने हत्या कर फेके गये शव को देखकर शोर मचाया।शोर सुनकर अगल बगल के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी परन्तु उस समय शव की पहचान नहीं हो पायी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी व स्थानीय पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गयी। दोपहर बाद उस अज्ञात शव की पहचान स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वागीपटटी निवासी सफीउल्ल होदा पुत्र नुरुल होदा के रुप में हुई।शव के पहचान होते ही मृतक के परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सफीउल्ल वृहस्पतिवार शाम से ही घर से आटो लेकर निकला था शुक्रवार दोपहर तक घर न पहुचा जिसके खोजबीन में जुट गये , छानबीन में मौननाले में अधजला टैम्पो जहा मिला वही सोशल मीडिया पर हत्या कर फेके गये शव का पहचान किए।

परिजनों ने बताया कि मृतक टैम्पो चालक था, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए खुलासे की मांग किया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को खुलासा कर देगी।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking