हेतिमपुर/कसया । वर्मा मंदिर कुशीनगर परिसर में रविवार के दिन तीन दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया । प्रतियोगिता में 5 जिले के छात्रों ने प्रतिभाग लिया । प्रतियोगिता के शुभारंभ में विशिष्ट अतिथि भंते नंदकिशोर ने कहा कि खिलाड़ी सच्चा व शक्तिशाली हो तो खेल में सफलता हर हाल में मिलता है ।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विनय राय, आदि ने भी संबोधित कर अपने युवा अवस्था के अनुभव को साझा करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए । कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया । अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामविलास चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम में सभी आगंतुकों के प्रति दीपक मद्धेशिया ने आभार ज्ञापित किया ।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में संजना, मनीषा , अजित , धीरज , विधासागर , विंदू तथा स्वेता रहे ।
इस दौरान सुरेंद्र कुशवाहा , बैजनाथ साधु , धीरज राव , धीरेंद्र प्रताप सिंह , संजय पांडे , जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…