कुशीनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि प्रस्तावित विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 से संबंधित कार्य एकीकृत निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन 9 नवंबर 2022 से प्रारंभ होकर अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 तक चलेगा।
इस क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारी( जिलाधिकारी), उप जिला निर्वाचन अधिकारी(अपर जिलाधिकारी), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(उप जिलाधिकारी), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा बूथ लेवल ऑफिसर को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर 2022 से अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 तक स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार यदि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से संबंधित अधिकारियों के पद रिक्त हो तो कृपया उन पदों पर दिनांक 9 नवंबर 2022 के पूर्व तैनाती कराने का कष्ट करें।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…