News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आप बूथ जीतने की क्षमता रखते है, तो बूथ अध्यक्ष के बेटा प्रधानमंत्री बन सकता- सुभाष यदुवंशी

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 18, 2021  |  3:40 PM

804 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आप बूथ जीतने की क्षमता रखते है, तो बूथ अध्यक्ष के बेटा प्रधानमंत्री बन सकता- सुभाष यदुवंशी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। राजनैतिक युद्ध का वास्तविक युद्धभूमि बूथ है। भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ साहित्य का नहीं बल्कि भौतिक विज्ञान का विषय है। हमारे लिए बूथ रेलगाड़ी का इंजन है और शक्ति केंद्र, मण्डल,जिला,क्षेत्र, राज्य और केंद्र डिब्बे की तरह है।जब इंजन अपडेट और मजबूत रहेगा तो राजनीति के पटरी पर हमारे विजयरथ को कोई भी रोक नहीं पाएगा।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुवाष यदुवंश ने कहा। वह रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आहूत पडरौना विधानसभा की संगठनात्मक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर आप बूथ जीतने की क्षमता रखते हैं तो भाजपा के बूथ अध्यक्ष का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। क्योंकि हम परिवारवाद की राजनीति नहीं करते,हम सांसद, विधायक जिताने के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं। भारतीय जनता पार्टी भारत माता को विश्व के शिखर पर पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आगामी 23 अगस्त को राष्ट्रव्यापी बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसके प्रथम चरण में बूथों का भौतिक सत्यापन करना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 27700 शक्ति केंद्र हैं जो इस राष्ट्रीय अभियान के मिशन को जमीन पर उतारने का कार्य करेगा।

विशिष्ट अतिथि पडरौना विधानसभा प्रभारी जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार पर आधारित राष्ट्रवादी दल है और कार्यकर्ता उसका आभूषण है।कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है।हम विकास और उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे और 2022 में प्रचण्ड विजय के साथ पुनः सरकार बनाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता और आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, दुर्गेश राय,दीपलाल भारती, विजयलक्ष्मी मिश्र, राधेश्याम दीक्षित,विश्वरंजन कुमार आनन्द सहित पडरौना विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ सत्यापन अधिकारी उपस्थित रहे.

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking