News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सेनेटरी पैड वितरण कर मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का बताया महत्व

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 1, 2023  |  5:04 PM

683 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेनेटरी पैड वितरण कर मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का बताया महत्व
  • मासिक धर्म के बारे में जानकारी की कमी से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत गौरीश्रीराम में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में महिला चिकित्सकों ने किशोरी छात्राओं को मासिक धर्म की जानकारी दी, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सेनेटरी पैड वितरित किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन (आरबीएसके) के अंतर्गत सीएचसी दुदही के आरबीएसके चिकित्सकों की टीम की डा. पूनम यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म और मासिक धर्म प्रथाएं अभी भी वर्जनाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतिबंधों से घिरी हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप किशोरियां वैज्ञानिक तथ्यों और स्वच्छ स्वास्थ्य प्रथाओं से अनभिज्ञ हैं, जिसके परिणामस्वरूप कभी-कभी प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणाम सामने आते हैं। मासिक धर्म शर्म की बात नहीं। डा. नाजिया ने कहा कि मासिक धर्म के बारे में जानकारी की कमी और गलत धारणाओं के कारण लड़़कियों से भेदभाव किया जाता है।

जिसके कारण, लड़कियों की मानसिकता पर दुष्प्रभाव पड़ता है। महिला चिकित्सकों ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व सेनेटरी पैड के महत्व को समझाते हुए छात्राओं की झिझक को दूर किया। इस क्रम में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में उपस्थित 30 किशोरवय छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित कर जागरूक किया गया। इस दौरान डा. सुभाष यादव, डा. श्रीप्रकाश, वार्डन फिरदौस आरा, अनीता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking