News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: बोलेरो ने मारी ठोकर, मासूम की मौत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 1, 2023  |  5:34 PM

1,522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: बोलेरो ने मारी ठोकर, मासूम की मौत

सुकरौली बाजार/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया चौराहे के समीप गुरुनानक ढाबे के सामने बुधवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे हाटा की तरफ से गोरखपुर की तरफ जा रहे बोलेरो ने फोरलेन के किनारे पैदल चल रहे 15 वर्षीय मासूम को ठोकर मार दी। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगो ने घायल मासूम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुचाया, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

हाटा कोतवाली के वार्ड संख्या 6 ननई नगर बढ़या खुर्द पिपरपाती निवासी रमेश पटेल का 15 वर्षीय पुत्र अक्षय पटेल घर पर कुछ मेहमान के आ जाने पर दूध लेने के लिए फोरलेन के किनारे स्थित ढाबे पर सायकिल से जा रहा था। अभी ये जोल्हिनिया कट के समीप पहुचा ही था कि पीछे की तरफ से आ रहे बोलेरो ने ठोकर मार दी। सूचना पर पहुची चौकी पुलिस ने बोलेरो व उसके चालक को कब्जे में लेते हुए मृत मासूम के शव को पीएम हेतु भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking