कुशीनगर।दो मिनट बस दो मिनट करके एंबुलेंस वालों ने एक मासूम की जान ले ली। यह कहते हुए लड़के के पिता फफक पड़े। पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने सांत्वना दिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिए।
बलुआ शमशेर शाही में मोहन शर्मा के लडके की तबियत खराब हुई तो फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां से आक्सीजन युक्त एंबुलेंस लेकर स्वास्थ्य केंद्र से कुल 1 किलोमीटर जाने के बाद बघौच मोड़ तक जाते-जाते एंबुलेंस खराब हो गया। परिजनों ने 108 से वार्ता कर दूसरे एंबुलेंस की मांग की तो उनको बताया गया की दो मिनट में दूसरा एंबुलेंस भेजा जा रहा है। लगातार वार्ता के बाद यही आश्वासन मिलता रहा कि बस दो मिनट में पहुंच रहा है। एंबुलेंस यह करते- करते लगभग 2 घंटे तक एंबुलेंस नही मिला। इस दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है यदि समय से एंबुलेंस मिल गया होता या यह बता दिया गया होता कि एंबुलेंस नही मिल पाएगा तो आज वह जिंदा होता। उन लोगों का कहना है कि उस गाड़ी में शायद आक्सीजन भी नही था।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा की सरकार के दावे धरातल पर फेल होने की भारी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। जनता के हाय और आंसुओ से कोई नही बचा है। कुशीनगर की चिकित्सा व्यवस्था वेंटीलेटर पर पहुंच चुकी है। यहां के सभी अस्पताल रेफ़रल अस्पताल बन चुके हैं,जहां संसाधनों के अभाव में मरीजों को सिर्फ रेफर करने का कार्य किया जाता है।
आज के आधुनिक समय में एंबुलेंस और आक्सीजन के अभाव में बाप के सामने उसके बेटे की मृत्यु एक सभ्य समाज के लिए शर्म का विषय है। उन्होंने प्रसाशन से घटना की जांच कराने की एवं दोषियों के ऊपर सख़्त कार्यवाही करने की मांग की। उक्त बात की जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी देश दीपक मिश्रा ने दी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…