News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एम्बुलेंस के अभाव में पिता के सामने ही बेटे ने तोड़ दिया दम; दो मिनट बस दो मिनट करके एंबुलेंस वालों ने ले ली एक मासूम की जान- मोहन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 4, 2023  |  7:28 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एम्बुलेंस के अभाव में पिता के सामने ही बेटे ने तोड़ दिया दम; दो मिनट बस दो मिनट करके एंबुलेंस वालों ने ले ली एक मासूम की जान- मोहन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर।दो मिनट बस दो मिनट करके एंबुलेंस वालों ने एक मासूम की जान ले ली। यह कहते हुए लड़के के पिता फफक पड़े। पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने सांत्वना दिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिए।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बलुआ शमशेर शाही में मोहन शर्मा के लडके की तबियत खराब हुई तो फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां से आक्सीजन युक्त एंबुलेंस लेकर स्वास्थ्य केंद्र से कुल 1 किलोमीटर जाने के बाद बघौच मोड़ तक जाते-जाते एंबुलेंस खराब हो गया। परिजनों ने 108 से वार्ता कर दूसरे एंबुलेंस की मांग की तो उनको बताया गया की दो मिनट में दूसरा एंबुलेंस भेजा जा रहा है। लगातार वार्ता के बाद यही आश्वासन मिलता रहा कि बस दो मिनट में पहुंच रहा है। एंबुलेंस यह करते- करते लगभग 2 घंटे तक एंबुलेंस नही मिला। इस दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है यदि समय से एंबुलेंस मिल गया होता या यह बता दिया गया होता कि एंबुलेंस नही मिल पाएगा तो आज वह जिंदा होता। उन लोगों का कहना है कि उस गाड़ी में शायद आक्सीजन भी नही था।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा की सरकार के दावे धरातल पर फेल होने की भारी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। जनता के हाय और आंसुओ से कोई नही बचा है। कुशीनगर की चिकित्सा व्यवस्था वेंटीलेटर पर पहुंच चुकी है। यहां के सभी अस्पताल रेफ़रल अस्पताल बन चुके हैं,जहां संसाधनों के अभाव में मरीजों को सिर्फ रेफर करने का कार्य किया जाता है।

आज के आधुनिक समय में एंबुलेंस और आक्सीजन के अभाव में बाप के सामने उसके बेटे की मृत्यु एक सभ्य समाज के लिए शर्म का विषय है। उन्होंने प्रसाशन से घटना की जांच कराने की एवं दोषियों के ऊपर सख़्त कार्यवाही करने की मांग की। उक्त बात की जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी देश दीपक मिश्रा ने दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking