News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मुसहर बस्ती में आयोजित चौपाल में सांसद ने लोगो की समस्याओ के निस्तारण का संबधितो को दिया निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  6:57 PM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुसहर बस्ती में आयोजित चौपाल में सांसद ने लोगो की समस्याओ के निस्तारण का संबधितो को दिया निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • कमी पाए जाने पर विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों पर जताई नाराजगी

कुशीनगर। देवरिया/कुशीनगर के सांसद डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अधिकारी जनता के दरवाजे पर जाकर विकास योजनाओं की हकीकत पता कर रहे हैं, इसी क्रम में चौपालों का आयोजन किया जा रहा है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि जनता निर्भीक होकर अधिकारियों के बारे में फीडबैक दे रही है।

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

सांसद डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला स्थित मुसहर बस्ती में मुसहरों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से बारी बारी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बिजली फाल्ट की दशा में चंदा लगाने की बात कही तो सांसद ने जेई को फटकार लगाई, तथा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।आधे गांव के पशुओं के टीकाकरण पर नाराज होकर सांसद ने पशु चिकित्साधिकारी को चेताया। जनधन खाता, गरीब कल्याण योजना, शौचालय, विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन, हैंडपंप, बिजली, पेयजल, आवासीय व कृषि पट्टा व कब्जा, घरौंदी योजना, आंगनबाड़ी, बेसिक शिक्षा की डीबीटी योजना, छठ घाट, अमृत सरोवर योजना, पशुशेड, आवास, नाली निर्माण, स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी ली। सांसद ने बताया कि गांव का चयन सीडब्लूएल योजना के अंतर्गत हुआ है जिसके तहत विकास कार्यों के लिए गांव को 90.75 लाख रुपये मिलेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, डीपीआरओ अभय यादव, बीडीओ मनोज शर्मा, डीपीओ शैलेन्द्र कुमार, चिकित्सा विभाग के डा. राकेश गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, अल्पसंख्यक विभाग के अशफाक अली, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेेंद्र चतुर्वेदी, सिंचाई विभाग के संदीप कुमार, सेवायोजन कार्यालय के शाहनवाज आलम, नलकूप के एई रणवीर सिंह, राजकुमार रस्तोगी, पीडब्ल्यूडी के ए ई, विद्दुत विभाग के एक्सईएन आरके सिंह, एडीओ पंचायत एसएस पांडेय, सचिवगण जितेंद्र यादव, मिथिलेश्वर त्रिपाठी, एपीओ निहारिका त्रिपाठी, लेखपाल रजनीश उपाध्याय ने अपने अपने विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सांसद ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह बाद समीक्षा की जाएगी और कमी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही होगी। चौपाल को प्रमुख प्रतिनिधि डा. वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, प्रधान पुष्पा देवी, प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनपदीय/ विकास खण्ड के अधिकारियों सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत

बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…

हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल
हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल

हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking