News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2022  |  6:43 PM

413 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी

कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

आपके लिए और..- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में...

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। विदित है कि 01 जून से 15 जून तक पूरे प्रदेश में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चल रहा है । जनपद कुशीनगर में डायरिया व दस्त के प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद कुशीनगर को दस्त की रोकथाम हेतु ओ आर एस के 74400 पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। जनपद कुशीनगर का लक्ष्य 04 लाख 20 हज़ार ओ आर एस पैकेट को वितरित करने का है ।

जिलाधिकारी ने आशा और एएनएम को घर घर जाकर भ्रमण करने का निर्देश दिया तथा दस्त से प्रभावित बच्चों को आवश्यक रूप से ओ आर एस और जिंक टेबलेट के वितरण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होनें कहा कि हर आयु वर्ग के बच्चों को उनके आयु के अनुसार ही ओ आर एस और जिंक टेबलेट के डोज़ का वितरण किया जाए। सभी एम0 ओ0 आई0 सी0 को नियमित रूप मोनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में सभी डाटा को ई कवच एप पर एएनएम द्वारा अपलोड करवाए जाने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला ग्राम पंचायत अधिकारी अभय यादव, सभी एम ओआईसी व स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking