News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: क्रिकेट प्रतियोगिता में रामपुरगढ़ ने मुंडेरा को हराकर फाइनल मुकाबला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2023  |  8:27 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: क्रिकेट प्रतियोगिता में रामपुरगढ़ ने मुंडेरा को हराकर फाइनल मुकाबला

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंर्तगत वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (डुमरी) में आयोजित डुमरी प्रीमियम लीग सीजन – 5 के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रामपुरगढ़ ने मुंडेरा को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

शुक्रवार की रात में हुए क्रिकेट मैच के फाइनल में रामपुरगढ़ की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी किया और मुंडेरा की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डॉ मैनेजर यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर और परिचय प्राप्त कर किया और कहा कि खेल से समाज में समरसता की भावना बढ़ती है। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों में मेधा शक्ति का विकास होता है। मुख्य अतिथि श्री यादव, रेड हिल्स के चेयरमैन आलमगीर अंसारी, एडवोकेट उदयभान यादव ने विजेता रामपुर गढ़ के कप्तान व उप विजेता मुंडेरा के कप्तान को ट्राफी सौंपी।

रामपुर टीम के रिंकू को मैन ऑफ द मैच और मुंडेरा टीम के एस कुशवाहा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। एंपायर नवेंद्र कुमार व राजीव कुमार, कमेंट्रेटर की भूमिका में वशिष्ट यादव व हासिम रहे। रितिक यादव ने स्कोरिंग की। इस दौरान आयोजन समिति के नितेश कुशवाहा, रितिक यादव, रितेश यादव, रणजीत कुशवाहा, बृजेश यादव, अशोक वर्मा, उदयभान यादव, एडवोकेट, राम आशीष सिंह, खालिक अंसारी, शुभनरायन यादव, प्रिंस यादव, मुस्तकीम अंसारी, प्रेम कुशवाहा, उमेश कुशवाहा,कपिलदेव प्रसाद, राम ब्यास यादव, लियाकत खान, भाष्कर गुप्ता आदि सहित दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking