News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने देर शाम किया गम्भीरिया बुजुर्ग राम घाट तथा बांसी घाट स्थित मनरेगा पार्क व घाटों का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2022  |  8:32 PM

564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने देर शाम किया गम्भीरिया बुजुर्ग राम घाट तथा बांसी घाट स्थित मनरेगा पार्क व घाटों का निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा देर शाम गम्भीरिया बुजुर्ग राम घाट तथा बांसी घाट स्थित मनरेगा पार्क व घाटों का निरीक्षण किया गया।इस क्रम में गम्भीरिया बुजुर्ग रामघाट के मनरेगा पार्क के निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने पार्क पर आने वाली लागत, मेंटेनेंस आदि के संदर्भ में पूछताछ की व उक्त स्थल का इतिहास भी जाना। वहां उन्होंने मंदिर, मेला स्थल व अंत्येष्टि स्थल का भी निरीक्षण किया तथा बांसी नदी के पानी में गंदगी देखने पर उन्होंने उपस्थित खंड विकास अधिकारी विशुनपुरा को नदी के पानी की सफाई हेतु निर्देशित किया।

इस क्रम में प्रकाश व्यवस्था किए जाने हेतु भी खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बांसी घाट में स्थित बांसी मेला स्थल, निर्माणाधीन मनरेगा पार्क व घाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मेले में आने वाली भीड़ के बारे में पूछा तथा यत्र तत्र फैले कचरे को देखते हुए उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान तथा खंड विकास अधिकारी विशुनपुरा को उक्त कचरे के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए।ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को वहां का इतिहास बताते हुए कहा कि जब भगवान राम जनकपुर से अयोध्या की तरफ प्रस्थान कर रहे थे तो रामघाट में उनके द्वारा स्नान किया गया था और बासी घाट में विश्राम किया गया था। विदित हो कि प्रतिवर्ष उक्त स्थल पर बहुत बड़ा मेला भी आयोजित होता है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking