News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बरसात के मौसम में बच्चों में ‘दिमागी बुखार व जापानी इंसेफलाइटिस’ का खतरा, DM ने दिया निर्देश!

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 30, 2021  |  6:40 PM

1,290 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बरसात के मौसम में बच्चों में ‘दिमागी बुखार व जापानी इंसेफलाइटिस’ का खतरा, DM ने दिया निर्देश! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आज जनपद में बरसात के महीने में दिमागी बुखार (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) तथा जापानी इंसेफलाइटिस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने यह निर्देश दिया है कि आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री तत्काल बुखार के रोगियों को चिन्हित कर उसे इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उनके द्वारा जागरूकता प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जाए। इस प्रकार की कार्यवाही समय से नहीं करने पर आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सकती है, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया है सौंपे गए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा सकती है।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

विदित हो कि जनपद में दिमागी बुखार के 41 मामले तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के 4 मामले है इनमें से दो मामले में रोगी की मृत्यु हो चुकी है इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा बार-बार कोविड नियमित समीक्षा बैठक में यह निर्देशित किया जाता है कि संबंधित अधिकारी पूरी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करें। इस टीम में संबंधित बी डी ओ, एम ओ आई सी, सी डी पी ओ इत्यादि शामिल रहेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने हर पहलू पर एक फॉरमेट के तहत रिपोर्ट बनाने को निर्देशित किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking