News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आगामी श्रावण मेला, बकरीद, मोहर्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में संपन्न हुई आवश्यक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2022  |  8:49 PM

462 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आगामी श्रावण मेला, बकरीद, मोहर्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में संपन्न हुई आवश्यक बैठक

कुशीनगर । आगामी श्रावण मेला, बकरीद, मोहर्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी त्योहारों के संदर्भ में विशेष सतर्कता की जरूरत है जिससे जनपद में शांतिपूर्ण तरीकों से त्योहार संपन्न हो सके।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उन्होंने अधिकारीगणो को निर्देशित करते हुए बताया कि शिव मंदिर हेतु जहां से जल लेते हैं वहां साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, मार्ग की साफ सफाई की व्यवस्था, भीड़ की स्थिति, मंदिर, अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्था, रास्ते में पेयजल की व्यवस्था, एंबुलेंस, अस्थाई टॉयलेट्स, त्योहार हेतु जगह जगह लगाए जाने वाले शिविरों में जलपान की व्यवस्था, कावड़ियों के संघ के साथ आवश्यक बैठक, पीस कमेटी की बैठक आदि व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से देखी जाए।

मोहर्रम, बकरीद के दृष्टिगत उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि ताज़िये के रास्ते की व्यवस्थाएं देख ली जाए। कहीं जर्जर तारों की समस्याएं ना हो, किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न हो।

डी एम ने बैठक में उपस्थित उप जिलाधिकारीगण तथा क्षेत्राधिकारियों से उनके क्षेत्रों में तैयारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पूरी सतर्कता के साथ त्यौहार व्यवस्थाओं को मॉनिटर करने का निर्देश दिया। इस क्रम में अधिशासी अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि तीर्थयात्रियों , श्रद्धालुओं के रास्ते मे जलभराव की समस्या ना हो। जलभराव की निकासी हेतु कार्य योजना बना ले। त्योहारों के दृष्टिगत रास्तों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से जर्जर तारों की समस्या पर ध्यान देने को कहा। सड़कों पर ट्रांसफार्मर खुले में ना हो। सड़कों की जर्जर स्थिति के बारे में भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। सोशल मीडिया की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी प्रकार की हथियार का प्रदर्शन मोहर्रम, कावड़ यात्रा आदि में ना हो। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम को अवैध तरीके से संचालित बसों पर रोक लगाने के संदर्भ में निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने अवैध बसों को संचालित होने पर रोक, कावड़ संघ की मीटिंग, कावड़ यात्रा, मुहर्रम की जुलूस में हथियार प्रतिबंध, असमर्थ, वृद्ध, कोविड से प्रभावित तीर्थ यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने की सलाह ना दें आदि निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने उपस्थित को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद, सावन मेला, मोहर्रम, रक्षाबंधन, जुमे की नमाज इन त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता की जरूरत है। विशेष रूप से संवेदनशीलता बरतें। सभी अधिकारी गण अपनी जिम्मेदारी के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण, ए आर टी ओ मोहम्मद अजीम, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, समस्त अधिशासी अधिकारी व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking