News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निशांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2023  |  7:18 PM

1,118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निशांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह सम्पन्न

साखोपार/कुशीनगर।पडरौना विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा सखवनिया बुजुर्ग में निशांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन एवं शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद विजय कुमार दुबे के द्वारा फीता काटकर किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना होने से यहां शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।किसी भी समाज या राष्ट्र की समृद्धि को उसकी शिक्षा से जोड़कर ही देखा जाता है।उन्होंने कुशीनगर में भाजपा सरकार द्वारा विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में अतिशीघ्र कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण होने जा रहा है और कुशीनगर को रेलवे से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार ने धन भी आवन्टित कर दिया है।

उन्होंने विद्यालय स्थापना के विचार के लिए विद्यालय के संचालक मंडल को बधाई देते हुए संस्थापक सुरेंद्र सिंह पूर्व इंजीनियर एवं उनकी पत्नी उषा सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए यह विद्यालय एक महत्वपूर्ण उपहार साबित होगा। इसके पूर्व सांसद विजय दुबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पाअर्चन एवं दीप प्रज्वलन के उपरांत फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। मंच पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह,अमर सिंह,डॉ. बलदेव सिंह,रितेश सिंह,छोटे सिंह ने फूल मालाओं एवं अंग वस्त्र ओढाकर मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मुजीबुल्लाह राही ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल,ब्लाक प्रमुख पड़रौना आशुतोष सिंह बहुगुणा,वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी मिश्रा,जिला मंत्री बलिराम यादव,मण्डल अध्यक्ष कुबेरस्थान शिव मोहन प्रसाद,साखोपर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे,सुमित त्रिपाठी,संतोष दुबे,रामानुज मिश्रा,सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,कृष्ण कुमार, राकेश जायसवाल,संजय शुक्ला,चन्दन शर्मा,पूर्व प्रधान दीपक पाण्डेय,अभय राव,श्रीमती उषा सिंह,प्रधानाचार्य कैप्टन सी. बी. सिंह,बलवंत कुमार सिंह, अखिलेश दास गुप्ता,सागर मणि, अनील सिंह,दिवाकर राव,त्रिवेणी यादव,छोटेलाल सिंह,अजय सिंह, आनंद मोहन सिंह,ओमप्रकाश सिंह,मुख्तार सिंह,शंभू सिंह,अनवारूल हक,निसार खान, उदय प्रताप सिंह,जय गोविंद मिश्र,गुड्डू मिश्रा,मोती लाल चौधरी,रामचंद्र कुशवाहा, अखिलेश मिश्र सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking