कसया/कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में भी कान्वेंट स्कूलों की तरह बच्चों को पढ़ने और सीखने कि लिए आधुनिक शिक्षा देने के साथ साथ विज्ञान प्रयोगशाला का भी व्यवस्था किया जा रहा हैl रविवार को तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पतया में विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गयाl मुख्य अतिथि भाजपा नेता व हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने फीता काट कर किया l इस प्रयोगशाला में छात्रों को हर प्रकार का प्रेक्टिकल करने की सुविधा और सूक्ष्म दर्शी व प्रकाश किरणों के साथ- साथ भौतिकी रसायन व गणित के 70 प्रकार के प्रयोग का अध्यन सामग्री,कम्प्यूटर से पढ़ाई करने का सामग्री,एचसीए्लएच टू एस ओ फोर से सम्बंधित अध्यन का सामग्री के साथ ही पुस्तकालय का भी बच्चे लाभ उठा सकते हैं l इस प्रयोगशाला को ग्राम सभा से स्थापित किया गया हैl
श्री राव ने कहा कि विद्यालय को ग्रामीण क्षेत्र मे अग्रणी शिक्षण संस्थान बताते हुए कहा कि इस विद्यालय में क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राएं शिक्षा पाकर माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन व शिक्षा के स्तर की प्रशंसा भी की। ग्राम प्रधान समीउल्लाह खान ने कहा कि इस विज्ञान लाईब्रेरी होन जाने से विश्वास दिलाया कि एक दिन यह विद्यालय जनपद व प्रदेश में सम्मानित स्थान पाने में कामयाब होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अज़ीमुल्ला ख़ान व संचालन डिम्पल पांडेय ने कियाl इस अवसर पर जहांगीर खान, मेराज, इजराहुल खान, सुशील भारती, जाहिद अंसारी,जावेद खान,सफायत इसरारअहमद, मोहन,सुदामा आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…