कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की एक बैठक साखोपार में सम्पन्न हुई। जिसमें नवमनोनित पूर्वांचल कोऑर्डिनेटर राज सिंह और नवमनोनित तहसील अध्यक्ष सागर शर्मा का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने संगठन की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। पत्रकार हित, सम्मान के लिए एबीपीएसएस हमेशा आगे है। केंद्र व प्रदेश सरकार पत्रकार हित, सम्मान के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें। पत्रकार हित को लेकर एबीपीएसएस देश के 22 प्रान्तों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवड़िया ने नेतृत्व में बहुत ही मजबूती से काम कर रही है। संस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक आरके भट्ट ने कहा कि पत्रकार की पहचान उसकी खबरों से होती है।
प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार लोक हित को ध्यान में रखकर पत्रकारिता करें। क्षेत्रीय महासचिव विजय कुमार राव ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। महासचिव असफाक अंसारी ने कहा कि एबीपीएसएस प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोसल मीडिया पर काम कर रहे पत्रकारों के हक के लिए लगातार आवाज उठा रही है। पत्रकार बिना भेद एकजुट हों तभी उनके हक, अधिकार मिलेंगे।
पूर्वांचल कोऑर्डिनेटर श्री सिंह ने कहा कि जो दायित्व संगठन ने दिया है। उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पत्रकार हित में काम करूंगा। बैठक में सदस्यता अभियान, कार्यशाला और जिला सम्मेलन कराए जाने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा और संचालन जिला महामन्त्री विनोद कुमार तिवारी ने किया
इस अवसर पर मण्डल सचिव अजय कुमार सिंह, जिला सचिव एहतेशाम मिंटू लारी, तहसील अध्यक्ष कसया सुधाकर उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष हाटा अखिलेश सिंह, आफताब आलम, हसनैन अंसारी, उजैर अंसारी, संजय सिंह, सागर शर्मा, दीपक अग्रवाल, दीनदयाल पाण्डेय, बिटटू, अमित यादव, एजाज अंसारी, अभय कुमार सिंह सहित पत्रकार उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…