News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: ग्रामीण अंचल का छात्र वैज्ञानिक बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 2, 2021  |  8:40 PM

1,249 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: ग्रामीण अंचल का छात्र वैज्ञानिक बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

पिपरा बाजार/कुशीनगर। ग्राम सभा जंगल नाहर छपरा के टोला इनरही निवासी मुकेश कुशवाहा पुत्र अनिरुद्ध कुशवाहा ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुम्बई में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर क्षेत्र तथा जिले का मान बढ़ाया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

बताते चलें कि मुकेश के पिता गांव में खेती का कार्य करते है लेकिन बच्चों के पढ़ाई में कोई भी कमी नही की जिसके परिणामस्वरूप इनके बड़े पुत्र राजन कुशवाहा एम बी बी एस करने के पश्चात देवरिया में कार्यरत हैं तथा दूसरे पुत्र श्री रंजीत कुशवाहा इण्डेन ऑयल में इंजीनियर के पद पर सेवा दे रहे हैं,तो तीसरे पुत्र ने भी सफलता का मिशाल पेश करते हुए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में ऑल इंडिया नौवें रैंक को प्राप्त किया है। मुकेश के सफलता के बारे में बात करने पर उन्होंने इसका श्रेय माता पिता का आशीर्वाद खुद के परिश्रम तथा हरिन्द्र कुशवाहा के मार्गदर्शन को दिया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा शुभकामनाएं देने का क्रम लगा रहा।

इसी क्रम में किसान इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय शिक्षकगण हरिंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र पाण्डेय,धनञ्जय कुमार,व्यास पटेल,चंद्रभूषण पाण्डेय,दीपक मिश्र तथा लिपिक योगेन्द्र यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नही है केवल जरूरत है तो सही मार्गदर्शन और उचित प्लेटफॉर्म की जिसका उदाहरण मुकेश कुशवाहा है।मुकेश के सफलता से क्षेत्र के अनेकों छात्र/छात्राएं प्रेरणा लेंगे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking