कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम धुरिया भाठ मुसहर बस्ती में शासन के निर्देशानुसार चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गयी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ गोल्डन कार्ड बनाया गया।
मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सुधा पाण्डेय ने शासन की चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप सभी को जागरूक होना होगा। नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। एडीओ समाज कल्याण विजय राय, एडीओ पंचायत राम आशीष गौतम, एपीओ वसीम रजा आदि ने मनरेगा, पेंसन, कृषि, योजनाओं की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी के नेतृत्व में डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ साबित्री सिंह, डॉ रीता यादव, डॉ आंनद पाल दिनेश मिश्रा द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य जांच के अलावें नेत्र, दंत जांच किया गया। बीएचडब्ल्यू विमलेश दुबे, मीरा दुबे, कल्पना, सीता शर्मा, सोनम खरवार,पूजा देवी, वन्दना ने दवा बितरण, टीकाकरण, गोल्डन कार्ड बनवाने में सहयोग किया। ग्राम प्रधान विजय बहादुर राय ने अतिथियो का स्वागत किया।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी, शैलेश कुमार दुबे, सचिव नीरज चतुर्वेदी, अमलेश आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…