News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रशिक्षण में फायरिंग, वन संरक्षण, व आग से बचाव की दी गयी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2023  |  8:04 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रशिक्षण में फायरिंग, वन संरक्षण, व आग से बचाव की दी गयी जानकारी
  • विनम्रता, ईमानदारी, सतर्कता, उत्साह व  निर्णय लेने की क्षमता से व्यक्ति परिपक्व बनता है -लें.वेदप्रकाश मिश्रा  
  • एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के  आठवां दिन

कसया/कुशीनगर।बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में  चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में  आठवें दिन एनसीसी कैडेटों को एनओ वेद प्रकाश मिश्रा ने लीडर शिप और व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए अच्छा नागरिक या नेता बनने के टिप्स दिए।लीडर शिप और व्यक्तिव पर चर्चा करते हुए एनओ श्री मिश्रा ने बताया कि विनम्रता, ईमानदारी, सतर्कता, उत्साह, निर्णय लेने की क्षमता आदि गुणों से व्यक्ति परिपक्व बनता है और भविष्य में एक अच्छा नागरिक या नेतृत्व कर्ता के रूप में देश व समाज में बेहतर योगदान सुनिश्चित कर सकता है। सर्वप्रथम परेड व योगा के बाद गोरखपुर क्षेत्र 17 सहायक एनसीसी ऑफिसर और 11 परमानेंट इंस्ट्रक्टर पीआई के बीच फायरिंग कंपटीशन हुआ। 80 महिला  कैडेटों ने फायरिंग के  तरीक़े को सीखा। जिसमें हथियार खोलने, जोड़ने और फायरिंग के पोजीसन की जानकारी अपने प्रशिक्षकों से प्राप्त किये और फायरिंग का अभ्यास किया। अधिकारियों ने सेना में भर्ती के लिए तैयारी के सम्बंध में विधिवत जानकारी दी और बताया कि एनसीसी के ए बी सी प्रशिक्षण से सेना ज्वाइन करना कठिन नहीं है। वन महकमे से आये कैप्टन जयन्त कुमार सिंह ने वृक्षारोपण और स्वच्छ पर्यावरण पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदूषण से बचाव के लिये हरियाली को लेकर जागरूक रहें और पौधरोपण व संरक्षण का संकल्प लें। फायर ऑफिसर अशोक कुमार यादव ने आग से  बचाव के उपायों को बताया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल जयंत चट्टोपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल वी कृष्णा और लेफ्टिनेंट डा0 उमा शंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्रा, सूबेदार सुरेश कुमार, सूबेदार प्रशांत सिंह, सूबेदार लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, दीपक, ले. नंदलाल, ले. केएन मिश्रा, सतवीर, रूपक, छाम, मान सिंह, कुलदीप सहित सैन्य अधिकारी  एनओ, इंस्पेक्टर सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking