News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में दी गयी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2023  |  6:11 PM

714 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में दी गयी जानकारी
  • प्राकृतिक खेती प्राचीन पद्धति हैं इसे अपनाना होगा- राधेश्याम

कसया, कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर विकास खण्ड के लक्ष्मीपुर महंथ के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार की साय 4 बजे भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं अन्न जागरण अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने किसानों कहा कि प्राकृतिक खेती हमारी प्राचीन पद्धति हैं इसे फिर से अपनाना होगा। इस खेती के तहत रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक का उपयोग नही किया जाता हैं। प्रकृति में उपलब्ध मित्र कीट एवं जैविक कीटनाशक द्वारा फसलों को जीवाणुओं से बचाया जाता हैं। खेत मे रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक का उपयोग कर लोग बीमार पड़ रहे है। इस लिए आज हमें प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए। आयोजन को किसान मोर्चा जिला मंत्री सुनील उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अजय गिरी,मण्डल महामंत्री अमरेश सिंह ने सम्बोधित किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस दौरान भाजपा नेता चिरंजी सिंह ,विंदेश्वरी गिरी,ग्राम प्रधान आफताब आलम,शशिकांत गिरी,मोहन गिरी, विकास गोंड़, बिट्टू गोंड़ जगरनाथ गिरी, महेश गिरी अश्विनी कुमार गिरी ,बलराम शर्मा,आकाश गोंड़ आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking