News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गन्ना कृषक यात्रा के दौरान किसानो क़ो गन्ने के खेती की दी गयी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 12, 2022  |  5:34 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गन्ना कृषक यात्रा के दौरान किसानो क़ो गन्ने के खेती की दी गयी जानकारी

हेतिमपुर/कसया । गन्ना विकास के लिए उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत गन्ना कृषक यात्रा के दौरान कुशीनगर स्थित एक पार्क में चौपाल लगाकर गन्ने की खेती की जानकारी और किसानों को सहफसली खेती करने के लिए प्रेरित किया ।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया की मुजफ्फरनगर , सहारनपुर , बुलंदशहर , सामली , हापुड़ से आए किसानों ने बताया की पश्चिम की तुलना में यहां का गन्ना कमजोर है । पूर्वांचल में पशुपालन बहुत कम है जबकि हमारे यहां हर किसानों के वहा गाय भैंस पाए जाते है । चौपाल के दौरान जिला गन्ना अधिकारी डॉ के सैनी ने कृषक दल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया की गोरखपुर बस्ती मंडल का सबसे बड़ा गन्ना जनपद कुशीनगर है , यहां करीब 87 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है । जिले में विगत 2 वर्षों में अधिक वर्षा होने से गन्ने का चेत्रफल तथा उपज घटा है जिले का औसत उपज 719 कुंतल प्रति हेक्टेयर है । जिले में सर्वाधिक क्षेत्रफल में बोई गई गन्ना प्रजाति को 0238 में रेड राट रोग से ग्रषित है । और उसके जगह पर दूसरे प्रजाति की गन्ना बोने की बात कही गई है । जिले में सेवरही गन्ना शोध संस्थान है वहा से नई प्रजातियां दिया जा रहा है ।

गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर द्वारा में गन्ने की वैज्ञानिक खेती , गन्ने के साथ सहफसली खेती पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking