News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्रों के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2023  |  7:44 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्रों के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी
  • आवेदन पत्र आन लाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 17 अप्रैल से 19 अप्रैल 2023 तक
  • डिजिटल हस्ताक्षर से आन लाइन सत्यापित करने की तिथि 20 अप्रैल से 01 मई 2023 तक,

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कतिपय शिक्षण संस्थान / विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित न होने, विश्व विद्यालय / रएफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा छात्रों / संस्थाओं की प्रमाणिकता को सत्यापित न किए जाने आदि कारणों से छात्रों के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित डाटा पर कोई कार्यवाही सम्भव नही होने की स्थिति में भारत सरकार की अनापत्ति के क्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जाति के साथ- साध अनुसूचित जनजाति छात्रों के विवरण के अनुसार पोर्टल खोले जाने हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

उन्होंने निर्देशित किया है कि जनपद के समस्त दशमोत्तर संस्थान अपने शिक्षण संस्थान से सम्बन्धित आन लाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन पत्र आन लाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि दिनांक 17 अप्रैल 2023 से दिनांक 19 अप्रैल 2023 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 ) एवं सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा संस्था की मान्यता, पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तिविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आन लाइन सत्यापित करने की तिथि दिनांक 20 अप्रैल 2023 से 01 मई 2023 तक, संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र / संस्थाओं के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाना एवं त्रुटियों को छात्रों द्वारा आनलाइन ठीक कर संस्था में जमा किये जाने हेतु प्रिण्ट निकालने की तिथि 03 मई 2023 से 10 मई 2023 एवं छात्र / छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा किया जाना तथा छात्र द्वारा जमा किए गये आवेदन पत्रों को विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 03 मई 2023 से 13 मई 2023 तक निर्धारित है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking