News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया घायल, गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2024  |  6:49 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया घायल, गिरफ्तार

कुशीनगर।जनपद के थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत गनेशी पट्टी कालीमाता मन्दिर के पास से गैंगेस्टर के मुकदमें में पच्चीस हजार रुपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल अवैध शस्त्र, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना रविन्द्रनगर धूस,थाना तरयासुजान,थाना कोतवाली हाटा, व साईबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने गणेशी पट्टी स्थित काली माता स्थान तिराहे पर बैरियर लगाकर घेराबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी एक मोटरसाइकल पर सवार व्यक्ति को रुकने का प्रयास किया गया तो उस व्यक्ति ने कुछ दूर पहले ही रुक कर लक्ष्य साध कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया।जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम के द्वारा फायर किया गया जिसमें अभियुक्त 1.बाला यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी लालगढ़ थाना जोगापट्टी जनपद बेतिया बिहार के पैर के निचले हिस्से में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद तमन्चा .315 बोर अवैध व 3 अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर व 2 अदद फायरशुदा कारतुस 315 बोर व अपराध में प्रयुक्त 1 अदद मोबाईल की पैड व अपराध से अर्जित अवैध धन नकद रुपया 5000 वाहन को चोरी करने के उपकरण व दो पहिया वाहन खोलने का मास्टर की सहित भिन्न- भिन्न चाभियों का गुच्छा व 1 अदद मोटरसाइकिल चोरी की बिना नम्बर हिरो स्पेलेण्डर प्लस बरामदगी की गयी। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त बाला यादव की इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में संयुक्त जिला चकित्सालय कुशीनगर भेजा गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 164/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित अभियुक्त बाला यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी लालगढ़ थाना जोगापट्टी जनपद बेतिया बिहारी की गिरफ़्तारी के लिए 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध का तरीका-

गैंगेस्टर अभियुक्त बाला यादव उपरोक्त जो गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित था जो कि बिहार बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना नंबर की चोरी की मोटरसाईकिल से बिहार के सीमावर्ती जिलों व कुशीनगर के भिन्न- भिन्न स्थानों पर घूम घूम कर दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों को चोरी कर बिहार में सस्ते दामों पर बेच देता है।तथा अभियुक्त एक बैग में वाहन को चोरी करने के 1 चाभी मास्टर की भी रखता है जिससे वह दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चोरी करने में उपयोग में लाता है।तथा अभियुक्त अपने पास अवैध तमन्चा भी रखता है जिसको अपराधिक कृत्य में इस्तेमाल करता है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली हाटा प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मय टीम प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर थाना जनपद कुशीनगर मय टीम थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर मय टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीत बहादुर यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर उपनिरीक्षक सौरभ द्विवेदी थाना रविन्द्रनगर उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा रणविजय सिंह थाना तरया सुजान प्रभात यादव हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव कांस्टेबल रामविनय यादव वीरेन्द्र मौर्या हेड कांस्टेबल सचिन कुमार कांस्टेबल गिरीश कुमार अवनीश कुमार शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking