News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आवाशीय अभिकरण में जनसमस्याओं की त्वरित निस्तारण का हुआ निर्देश

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 13, 2021  |  6:22 PM

922 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आवाशीय अभिकरण में जनसमस्याओं की त्वरित निस्तारण का हुआ निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ सचिव कसाडा कुशीनगर श्री पूर्ण बोरा ने बताया कि शासन द्वारा आवासीय अभिकरण में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्राधिकरण परिषद दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त है, जिसके क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बृहस्पतिवार को प्रातः 10:00 बजे से प्राधिकरण/ परिषद दिवस आयोजित होता रहा है। प्राधिकरण परिषद दिवस आयोजित किए जाने का मुख्य उद्देश्य है। जन सामान्य एवं अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना जिससे नागरिकों को प्रशासन में अपनी सहभागिता महसूस हो एवं जनता की समस्याओं को सुन समझ कर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

किंतु कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में कतिपय दलालों के हस्तक्षेप से आम नागरिकों का शोषण किए जाने तथा परेशान किए जाने की प्राप्त हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान किए जाने हेतु प्राधिकरण परिषद दिवस के अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार को प्रात 10:00 बजे से 12:00 बजे तक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया/ सचिव कसाडा के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया जाएगा । उक्त समय पर समस्त अभियंता गण/ कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित आम नागरिकों को सूचित किया जाता है वे किसी भी दलाल के चक्कर में ना पड़े, सीधे कार्यालय के सक्षम अभियंता/ कर्मचारी से संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त करें। फिर भी समस्या का समाधान ना होने की दशा में अपनी समस्या/ शिकायत उक्त नियत दिवस पर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें, उनकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking