News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पराली को जलाए जाने की रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखंड व तहसील स्तर पर उड़न दस्ता टीम गठित करने के दिये गये निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2022  |  8:13 PM

507 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पराली को जलाए जाने की रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखंड व तहसील स्तर पर उड़न दस्ता टीम गठित करने के दिये गये निर्देश

कुशीनगर।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि फसल अवशेष पराली को जलाए जाने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखंड व तहसील स्तर पर उड़न दस्ता गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस क्रम में जनपद कुशीनगर के तहसील वार उड़न दस्तों का गठन निम्नवत किया गया है
तहसील स्तरीय सचल दस्ते हेतु नामित अधिकारी – तहसीलदार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा संबंधित तहसील मुख्यालय के थानाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक अधिकारी संबंधित उप जिलाधिकारी होंगें।
विकासखंड स्तरीय सचल दस्ते हेतु नामित अधिकारी- नायब तहसीलदार/ कानूनगो, सहायक विकास अधिकारी तथा संबंधित विकास खंड के थानाध्यक्ष जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त प्रयोजनार्थ प्रत्येक तहसील एवं विकास खंड के समस्त लेखपाल कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्य एवं ग्राम प्रधानों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए तथा उस क्षेत्र में कहीं भी फसल अवशेष जलाए जाने की घटना होने पर या सूचना मिलने पर संबंधित तहसील विकासखंड स्तर पर गठित उड़न दस्ते को तत्काल इसकी सूचना दी जाए।

उन्होंने बताया किसी भी क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने की घटना प्रकाश में आने पर संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होंगे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking