कुशीनगर।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि फसल अवशेष पराली को जलाए जाने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखंड व तहसील स्तर पर उड़न दस्ता गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस क्रम में जनपद कुशीनगर के तहसील वार उड़न दस्तों का गठन निम्नवत किया गया है
तहसील स्तरीय सचल दस्ते हेतु नामित अधिकारी – तहसीलदार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा संबंधित तहसील मुख्यालय के थानाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक अधिकारी संबंधित उप जिलाधिकारी होंगें।
विकासखंड स्तरीय सचल दस्ते हेतु नामित अधिकारी- नायब तहसीलदार/ कानूनगो, सहायक विकास अधिकारी तथा संबंधित विकास खंड के थानाध्यक्ष जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त प्रयोजनार्थ प्रत्येक तहसील एवं विकास खंड के समस्त लेखपाल कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्य एवं ग्राम प्रधानों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए तथा उस क्षेत्र में कहीं भी फसल अवशेष जलाए जाने की घटना होने पर या सूचना मिलने पर संबंधित तहसील विकासखंड स्तर पर गठित उड़न दस्ते को तत्काल इसकी सूचना दी जाए।
उन्होंने बताया किसी भी क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने की घटना प्रकाश में आने पर संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होंगे।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…