News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों तथा ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों पदों पर निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय सारणी के अनुसार कराए जाने का निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2022  |  8:39 PM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों तथा ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों पदों पर निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय सारणी के अनुसार कराए जाने का निर्देश

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय एस0 राजलिंगम ने जनपद में क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के तथा ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों पदों पर उप निर्वाचन निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय सारणी के अनुसार कराए जाने का निर्देश दिया है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस क्रम में

  • नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक व समय 20 जुलाई 2022 (पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक है)
  • नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 21 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक है।
  • उम्मीदवारी वापस लेने का दिनाँक व समय 22 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक है।
  • प्रतीक आवंटन दिनाँक 22 जुलाई को अपराह्न 03 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।
  • मतदान दिनाँक 04 अगस्त 2022 को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक है।
  • मतगणना दिनाँक 05 अगस्त2022 को समय 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।

इस क्रम में उन्होंने कहा कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी अपने क्षेत्र पंचायत / जिला पंचायत के सदस्यों तथा ग्राम पंचायत के प्रधानों व सदस्यों के रिक्त स्थान या पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए *क्षेत्र पंचायत के संदर्भ में दिनांक 15 जुलाई 2022 व ग्राम पंचायत प्रधानों व सदस्यों के संदर्भ में दिनाँक 16 जुलाई 2022 को निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे।

उन्होंने कहा कि उपर्युक्त निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय नामांकन पत्र दाखिल करने उनकी समीक्षा करने उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर तथा ग्राम पंचायत की स्थिति में संबंधित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा ।

सभी मतों की गणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों /पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा सदस्य जिला पंचायत निर्वाचन परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के संबंध में राज्य आपदा प्रबंध, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध , राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन कराते हुए संपन्न कराए जाएंगे।

रिक्त पदों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत विकास खंड कसया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद हेतु अनारक्षित वर्ग में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 व नाम – नौगांवा व मठिया माधोपुर है।

खड्डा क्षेत्र पंचायत सदस्य अनारक्षित वर्ग हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 हरिहरपुर है ।

तमकुहीराज क्षेत्र सदस्य महिला वर्ग हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 104 हरपुरबेलही एवं 2 मझौबा है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि रिक्त ग्राम पंचायत प्रधानों में विकासखंड सुकरौली से प्रधान पद में महिला वर्ग हेतु ग्राम पंचायत का 23-हॉसखोर है।

इस क्रम में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के विवरण इस प्रकार हैं।

कप्तानगंज (02), कसया (01), खड्डा (12), तमकुहीराज (27), दुदही(17), नेबुआ नौरंगिया (44), पडरौना (44), फाजिलनगर (29), मोतीचक (04), रामकोला (28), विशुनपुरा (22 ),सुकरौली (04),सेवरही(19), हाटा (07) कुल रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य की संख्या 260 है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking