कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन हेतु भू उपलब्धता, पी एम किसान सम्मान निधि, नए आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, ई के वाय सी, आई जी आर एस मुद्दों पर समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के संबंध में प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत कार्यालय को निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालयों पर तालाबंदी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए । समय से नहीं खुलने वाले शौचालय का सर्वे कराएं व सूची उपलब्ध करवाएं। पंचायत भवन, अन्तयेष्टि स्थल के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा हुई।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारीगणो को निर्देशित करते हुए कहा कि लेखपालों का पंचायत भवन व कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित हो। बॉयोमेट्रिक सिस्टम को लगवाया जाए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट हेतु भू उपलब्धता की स्थिति, पेयजल कनेक्शनों की स्थिति के बारे में भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए । रेट्रोफिटिंग के संदर्भ में प्रगति में जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा से स्कूल के कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल के बाउंड्री वॉल कहां कहां आरंभ है कहां कहाँ पूर्ण हो गए हैं इस के संदर्भ में जानकारी ली गई। इस क्रम में विकास खण्ड दुदही में धीमी प्रगति को लेकर खण्ड विकास अधिकारी दुदही को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गए व खण्ड विकास अधिकारी हाटा की बैठक में अनुपस्थिति पर एक दिन के वेतन रोके जाने के आदेश दिए।
वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन में लंबित मामलों के संदर्भ में समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय व जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार को लंबित मामलों का निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।उप निदेशक कृषि आशीष कुमार से जिलाधिकारी ने किसानों का ई के वाई सी, पीएम किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
आई जी आर एस में जनपद की रैंकिंग में सुधार पर जिलाधिकारी ने संतोष जाहिर करते हुए सभी संबंधित विभाग जहां आईजीआरएस से संबंधित मामले पेंडिंग है उन्हें ससमय मामले के निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया तथा रैंकिंग में और सुधार किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया। विदित हो कि आई जी आर एस में जनपद की रैंकिंग 19 वें स्थान पर आ गयी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…